भारत
दिल्ली-एनसीआर में छाया हल्का कोहरा, कोल्ड वेव से आएगी तापमान में गिरावट
jantaserishta.com
16 Dec 2024 10:38 AM IST

x
नोएडा: एनसीआर में लगातार ठंड बढ़ रही है। सोमवार सुबह हल्का कोहरा दिखाई दिया। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से घने कोहरे से एनसीआर के लोगों का सामना होने की उम्मीद है। जिसके बाद न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। इसके साथ ही कोल्ड वेव के कारण न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जाने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह का तापमान 5 डिग्री था और दिन का तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ-साथ कभी बादल और कभी धूप का सामना लोग करेंगे। 17 दिसंबर से मौसम विभाग ने यह सूचना जारी की है कि कोल्ड वेव चलने की वजह से न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर को कोल्ड वेव की शुरुआत होगी और अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 19 दिसंबर को भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। वही मौसम विभाग ने बताया है कि 20 दिसंबर को घना कोहरा एनसीआर में छाया रहेगा और उससे अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक होने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 20 दिसंबर के बाद अचानक मौसम फिर बदलेगा और अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 20 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





