भारत
रील के चक्कर में खतरे में डाली जान, आरक्षक ने दिखाई सतर्कता, फिर...
jantaserishta.com
24 Sept 2025 5:45 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
उज्जैन: उज्जैन से सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां वीडियो बनाने के शौक में एक पिता ने अपने मासूम बच्चे की जान खतरे में डाल दी. मंगलवार की रात ऋषि नगर के विशाला में रहने वाला दीपक पमनानी अपने बच्चे को कार के गेट पर लटकाकर चामुंडा माता चौराहे से फ्रीगंज की तरफ जा रहा था. बच्चे को गेट पर लटकाकर कार चलाने का यह खतरनाक दृश्य देखकर लोगों की सांसें थम गईं.
घटना को मौके पर मौजूद एक आरक्षक ने देखा और तुरंत कंट्रोल रूम को वायरलेस सेट से सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई. महिला थाना टीआई लीला सोलंकी और आरक्षक सर्वेश मालवीया ने तुरंत वाहन का पीछा किया. पुलिस ने आईजी बंगले के पास कार को रोक लिया.
कार रुकते ही पुलिस ने सबसे पहले बच्चे को सुरक्षित उतारा. इसके बाद चालक पिता को जमकर फटकार लगाई. इस दौरान पिता ने पुलिस से कान पकड़कर माफी मांगी. इस घटना पर पुलिस का कहना है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.
बुधवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग इसे देखकर हैरान हैं कि कोई पिता अपने बच्चे की जान इस तरह खतरे में कैसे डाल सकता है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपील कर रहे हैं कि ऐसे खतरनाक स्टंट न करें. पहले भी कई बार स्टंटबाजी के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल भी हो चुके हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





