भारत
सामूहिक हत्याकांड मामले में 90 साल के बुजुर्ग को उम्रकैद
jantaserishta.com
1 Jun 2023 8:53 AM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला.
फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| 42 साल पहले दलित समुदाय के 10 लोगों की हत्या में भूमिका निभाने के लिए फिरोजाबाद जिला अदालत ने 90 वर्षीय एक शख्स को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्मार्ना नहीं भरने पर सजा में 13 महीने और जुड़ जाएंगे। जिला सरकारी वकील फिरोजाबाद, राजीव उपाध्याय के अनुसार, हत्या दिसंबर 1981 में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के साधपुर नामक गांव में हुई थीं। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी।
आरोप पत्र मैनपुरी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया गया था, क्योंकि घटना के समय शिकोहाबाद मैनपुरी जिले का हिस्सा था। अक्टूबर 1989 में फिरोजाबाद जिले के गठन के बाद, शिकोहाबाद फिरोजाबाद का हिस्सा बन गया।
हालांकि मामले की सुनवाई मैनपुरी कोर्ट में चलती रही। 2021 में, मामला फिरोजाबाद जिला न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। लेकिन, तब तक मामले के 10 आरोपियों में से नौ की मौत हो चुकी थी। एकमात्र जीवित आरोपी गंगा दयाल को जिला न्यायाधीश हरवीर सिंह ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
Tagsफिरोजाबादफिरोजाबाद न्यूज़फिरोजाबाद पुलिसउम्रकैदFirozabadFirozabad NewsFirozabad PoliceLife Imprisonment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





