भारत

दरवाजा तोड़ बचाई जिंदगी, पुलिस का सुपर एक्शन

jantaserishta.com
4 Sept 2026 5:05 PM IST
दरवाजा तोड़ बचाई जिंदगी, पुलिस का सुपर एक्शन
x
कॉल मिलते ही दौड़ी गाड़ी
सूरत: कहानी सूरत के अडाजण इलाके की है. रात के करीब 12 बजकर 49 मिनट हुए थे. तभी PCR-56 को एक ऐसी सूचना मिली, जिसने पुलिसकर्मियों को तुरंत अलर्ट कर दिया. खबर थी कि एक महिला अपनी जान देने की कोशिश कर रही है.
फोन पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने समय गंवाए बिना गाड़ी दौड़ा दी. मामला ऐसा था कि हर एक सेकंड मायने रखता था. पुलिस के मुताबिक, PCR टीम सिर्फ 2 मिनट 10 सेकंड में बताए गए पते पर पहुंच गई.
पुलिसकर्मी घर के पास पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. खिड़की से देखने पर महिला गंभीर हालत में दिखाई दी. अब इंतजार करने का कोई वक्त नहीं था. पुलिसकर्मियों ने तुरंत घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए. महिला को फंदे से नीचे उतारा गया. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर ही CPR और प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया.
यानी जिस वक्त घर के अंदर जिंदगी और मौत के बीच फासला बेहद कम रह गया था, उसी वक्त पुलिस की टीम वहां पहुंच चुकी थी. कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और महिला को अस्पताल ले जाया गया. समय पर मिली पुलिस की मदद और तत्काल मेडिकल सहायता की वजह से महिला की जान बच गई. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है.
इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए तेजी से कार्रवाई करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की इस तत्परता की चर्चा हो रही है.
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अडाजण PCR-56 के हेड कॉन्स्टेबल जयंतीलाल राठौड़, PCR पायलट ऋतिक कोंकणी, FOP राज शर्मा और कॉन्स्टेबल सागर भाई शामिल थे. टीम ने जिस तेजी से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, उसने एक जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई.
अडाजण थाना पुलिस के इंस्पेक्टर एन. ए. चावड़ा ने घटना और सामने आए वीडियो की पुष्टि की है. इस पूरी घटना में सबसे अहम बात यही रही कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसे सिर्फ एक कॉल की तरह नहीं लिया. टीम तुरंत निकली, मौके पर पहुंची और हालात को समझते ही कार्रवाई शुरू कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story