भारत

खेल-खेल में गई जान, हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
31 July 2022 11:23 AM IST
खेल-खेल में गई जान, हुआ कुछ ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

बताया जा रहा है कि BJP नेता के घर पर कुछ बच्चे खेल-खेल रहे थे, तभी पास में रखी लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई.

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें खेल-खेल में गोली चलने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि BJP नेता के घर पर कुछ बच्चे खेल-खेल रहे थे, तभी पास में रखी लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई.

बुलेट सीधे मासूम को सीने में लगी और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामला करारी थाना के अशोक नगर का है.
पुलिस के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ले में भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल का घर है. यहां शाम 6 बजे जायसवाल के बच्चे के साथ पड़ोसी रामेश्वर प्रसाद का 11 साल का बेटा अनंत वर्मा चोर-सिपाही खेल रहा था. इस दौरान मोहल्ले के कुछ और बच्चे भी मौजूद थे.
घर में कोई भी बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था. इसलिए बच्चे खेलते-खेलते कमरे में पहुंच गए. कमरे में भाजपा नेता की लोडेड पिस्टल रखी हुई थी. जायसवाल के बच्चे ने खेल-खेल में पिस्टल से गोली चला दी. गोली सीधा सामने खड़े अनंत वर्मा के सीने में लगी, और उनंत वहीं गिरकर तड़पने लगा.
डरे-सहमे बच्चों ने अनंत की मां को पूरी बात बताई. दहाड़े मारती हुई अनंत की मां घटना स्थल की तरफ दौड़ी. उन्हें देखकर दूसरे लोग भी वहां पहुंचे. परिजन अनंत को इलाज के जिला अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया.
सूचना मिलते ही एएसपी समर बहादुर और क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story