भारत
ब्लैकमेलिंग से हारी जिंदगी...दो युवकों पर गंभीर आरोप, गुस्से में परिजन
jantaserishta.com
8 May 2026 8:13 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर 14 वर्षीय बालिका ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने दो युवकों पर सोशल मीडिया के जरिए बेटी को ब्लैकमेल करने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मामला जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र का है. मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो युवक सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी बेटी के संपर्क में आए थे. शुरुआत में दोनों युवकों ने बातचीत कर उसे अपने विश्वास में लिया और बाद में उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया. परिजनों का आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने नाबालिग के आपत्तिजनक फोटो अपने पास रख लिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी लगातार लड़की पर दबाव बना रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी. रिपोर्ट के अनुसार, 5 मई को दोनों युवक कथित तौर पर लड़की के घर के आसपास भी दिखाई दिए थे. उस समय उसकी मां खेतों पर मजदूरी करने गई हुई थी. परिवार का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और सामाजिक बदनामी के डर से बच्ची तनाव में थी.
इसी मानसिक दबाव के चलते नाबालिग ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में एएसआई रघुवीर मीणा ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की भूमिका और सोशल मीडिया चैट सहित अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद इलाके में भी दुख और गुस्से का माहौल है. परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





