भारत
बाप रे! बूढ़ा कहने पर जान चली गई, दो मजदूरों में विवाद
jantaserishta.com
16 Jun 2024 2:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रायबरेली: यूपी के रायबरेली जिले के सेंहगो गांव में शनिवार रात निर्माणाधीन नाईपर बिल्डिंग में लगे दो मजदूरों के बीच बूढ़ा कहने पर विवाद हो गया। गुस्से से बेकाबू हुए एक मजदूर ने फावड़े से काटकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सेहगों गांव में बन रही नाईपर की बिल्डिंग में मजदूरी करने वाले मंगल कुम्हार ( उम्र 25 वर्ष) और दुर्गा केवट ( उम्र 42 वर्ष) के बीच बूढ़ा कहने को लेकर कहासुनी हो गई। मंगल, दुर्गा केवट को अक्सर बूढ़ा कहकर चिढ़ाया करता था। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी दुर्गा केवट बिल्डिंग में काम करने वाली एक लड़की को पसंद करता था। वह मंगल से कहता था कि इसी से शादी करेगा लेकिन मंगल आए दिन दुर्गा को यह कहकर चिढ़ाता था कि तुम शादी करने लायक नहीं हो। बूढ़े हो गए हो। इससे दुर्गा अंदर ही अंदर मंगल से नफरत करने लगा था। शनिवार रात लगभग 10:30 बजे के करीब दोनों में इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विवाद इस कदर बढ़ा कि दुर्गा केवट ने मंगल कुम्हार को फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। पहले उसे जमकर पीटा फिर फावड़े से तब तक मारता रहा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। मंगल खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर पड़ा। उसकी मौत हो गई। यह नजारा देख वहां पर काम करने वाले मजदूरों में हड़कंप मच गया। सभी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बिल्डिंग के सुपरवाइजर बृजेश सिंह की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस बारे में इंस्पेक्टर वृजेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी दुर्गा केवट को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी दुर्गा केवट निर्माणाधीन भवन में काम करने वाली एक लड़की के प्रेम में इस कदर पागल था कि उसके खिलाफ एक भी शब्द उसे कांटे की तरह चुभते थे। यही वजह रही कि जब मंगल ने उससे यह कहा कि तुमको वह लड़की कभी पसंद नहीं करेगी। क्योंकि तुम बुड्ढे हो गए हो। यह सुनते ही दुर्गा केवट का खून खौल गया और उसने चंद मिनट में ही अपने दोस्त मंगल की हत्या कर दी।
दुर्गा जिस लड़की से एकतरफा मोहब्बत करता था वह साथ काम करती थी। लेकिन तीन महीने पहले ही अपने घर बिहार वापस चली गई थी। तभी से दोनों के बीच लड़की को लेकर अक्सर तकरार होती रहती थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





