भारत
मोबाइल की लत के कारण आफत में जिंदगी, ट्रेन में हुआ कुछ यूं...
jantaserishta.com
18 Aug 2023 12:34 PM IST

x
पैर टॉयलेट सीट के होल में जा फंसा.
आगरा: बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस ट्रेन में मां की लापरवाही से मासूम की जान पर बन आई. एसी कोच नंबर C6 में एक महिला अपनी मासूम बेटी को लेकर सफर कर रही थी. शौच आने पर उसने 4 साल की बेटी को कोच की टॉयलेट में ले जाकर बैठा दिया. तभी किसी रिश्तेदार का कॉल आ गया और मां बाहर खड़ी होकर बात करने में मशगूल हो गई.
चलती ट्रेन में बच्ची टॉयलेट कर रही थी, तभी अचानक झटका लगने पर बच्ची का पैर टॉयलेट सीट के होल में जा फंसा. बच्ची दर्द से चीखने चिल्लाने लगी. रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मां ने टॉयलेट का गेट खोला. ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री भी बच्ची की मदद के लिए पहुंच गए. किसी यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर घटना की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ मौके पर आ गया और उन्होंने तुरंत टेक्निकल स्टाफ को कॉल कर लिया. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यह पूरी घटना हुई.
बताया जा रहा है कि बिहार के सीतामढ़ी जिला निवासी मोहम्मद अली अपनी पत्नी फातिमा और बच्चों के साथ अवध एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे. इसी दौरान फातिमा की थोड़ी-सी अनदेखी के कारण बच्ची की जान पर बन आई. मां फोन पर बात करने में व्यस्त हो गई और बच्ची का टॉयलेट सीट के होल में पैर फंस गया. करीब डेढ़ घंटे तक बच्ची फंसी रही और ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही. टॉयलेट सीट के होल से पैर निकलने तक बच्ची दर्द से बिलखती रही.
ट्रेन फतेहपुर सीकरी पहुंची तो रेलवे स्टाफ को जानकारी दी गई. मौके पर रेलवे का टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंचा. टेक्निकल स्टाफ ने टॉयलेट बॉक्स को खोलकर बच्ची का पैर बाहर निकाला गया.
Tagsबरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेसट्रेनरेलवेमोबाइलटॉयलेट सीटBarauni-Bandra Avadh ExpressTrainRailwayMobileToilet Seat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





