भारत

जान खतरे में! बोरवेल में गिरी बच्ची को बचाने कूदा पिता, फिर...

jantaserishta.com
16 Dec 2025 4:29 PM IST
जान खतरे में! बोरवेल में गिरी बच्ची को बचाने कूदा पिता, फिर...
x
जांच जारी.
अहमदाबाद: गुजरात में अहमदाबाद के चांदलोड़िया में गजराज सोसायटी स्थित जैन देरासर के 60 फीट गहरे पानी भरे बोरवेल में माली का काम करने वाले परिवार की बेटी गिर गई. बेटी के बोरवेल में गिरने की जानकारी मिलते ही पिता भी बेटी को बचाने बोरवेल में कूद गए. बोरवेल में पानी होने की वजह से दोनों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद ली. रेस्क्यू टीम ने दोनों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है.
नवरंगपुरा फायर स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि युवती और उसके पिता को बचाने के लिए पहले स्थानीय लोगों ने कोशिश की थी. आधे घंटे जद्दोजहद करने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी थी. फायर टीम तुरंत रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई थी. बोरवेल 5 फीट चौड़ा, 60 फ़ीट गहेरा और पानी से भरा था.
पिता और बेटी को बचाने के लिए तुरंत रस्सी और जरूरी साधनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. एक फायर के जवान को नीचे उतारकर ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके बाद एक के बाद एक दोनों को बोरी के जरिए बाहर निकालने में सफलता मिली. दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए एम्बुलेंस के जरिए सोला सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story