भारत
बरसात रुकने के बाद भी जिंदगी पर खतरा, पहाड़ी से भूस्खलन भूस्खलन होने से सड़क का आधा हिस्सा टूटकर नदी में गिरा
jantaserishta.com
31 Oct 2022 4:18 PM IST

x
DEMO PIC
चमोली (आईएएनएस)| चमोली के देवाल खेता सियालकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी - से भूस्खलन होने से सड़क का आधा हिस्सा टूटकर पिंडर नदी में समा गया। जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गयी। 4 दिनों से लगातार पहाड़ी से हो रखे भूस्खलन की वजह से डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों का यातायात संपर्क टूट गया है।
पीएमजीएसवाई विभाग की सड़क पर भूस्खलन होने से विभाग की भी चिंता बड़ गई है।भूस्खलन रुकने के बाद ही सड़क मार्ग खोलने का काम शुरू किया जाएगा। 3 दिन पहले ही एक वाहन भूस्खलन की चपेट में आया था, हालांकि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।जिसके बाद लगातार पहाड़ी से भूस्खलन होने का सिलसिला जारी है।
बड़े-बड़े पेड़ों के साथ बड़े-बड़े बोल्डर आने से सड़क का आधा हिस्सा टूटकर पिंडर नदी में जा गिरा जिससे डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क देश-दुनिया से टूट गया है। वहीं आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





