भारत

धर्म परिवर्तन का मामला, युवक को आजीवन कारावास की सजा

jantaserishta.com
6 March 2024 5:12 PM IST
धर्म परिवर्तन का मामला, युवक को आजीवन कारावास की सजा
x

यूपी के बुलंदशहर में धर्म परिवर्तन के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

4.56 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की एक अदालत ने बुधवार को जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में एक युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 4.56 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।
अधिवक्ता ने बताया कि बुलंदशहर में एक अनुसूचित जाति की महिला को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में अनीश नाम के एक युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए उस पर 4.56 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। इसमें 3.50 लाख रुपए महिला को दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 15 मार्च 2022 को गुलावठी कोतवाली में युवती की ओर से आरोपी अनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसमें बताया गया कि अनीश ने आकाश नाम से महिला को झांसे में लेकर धर्म परिवर्तित करा दिया। महिला का नाम आयशा रख दिया। वह महिला के ढाई लाख रुपए और एक चेन लेकर फरार हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story