भारत
छात्रा पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाले दरिंदों को उम्रकैद, 51 लोगों की हुई गवाही
jantaserishta.com
28 March 2024 5:19 PM IST

x
आरोपियों शाहरुख हुसैन और मोहम्मद नईम अंसारी उर्फ छोटू को जिले के स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
दुमका: झारखंड के दुमका में 2022 में 12वीं की छात्रा पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला देने के बहुचर्चित कांड के दोनों आरोपियों शाहरुख हुसैन और मोहम्मद नईम अंसारी उर्फ छोटू को जिले के स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
उल्लेखनीय है कि यह वारदात 23 अगस्त 2022 को दुमका शहर के जरूवाडीह में हुई थी। आरोप है कि अपने घर में सोई 12वीं की नाबालिग छात्रा पर शाहरुख हुसैन और छोटू उर्फ नईम ने खिड़की से पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी थी। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए रिम्स रांची ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसने अपने फर्द बयान में आरोपियों का नाम लिया था। इनमें से एक आरोपी शाहरुख उसपर जबरन बातचीत करने का दबाव डालता था। इनकार करने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
इस मामले में स्पीडी ट्रायल में कुल 51 लोगों की गवाही हुई और उसका क्रॉस एग्जामिनेशन किया गया। इसके आधार पर प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो रमेश चंद्रा की अदालत ने गत 19 मार्च को दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। आज सजा के बिंदु पर बहस के बाद अदालत ने फैसला सुनाया। बता दें कि इस मामले की गूंज पूरे देश भर में सुनाई दी थी। झारखंड हाई कोर्ट ने भी इसपर स्वतः संज्ञान लिया था।
Tagsझारखंडदुमकादुमका न्यूज़दुमका पुलिसपेट्रोलआजीवन कारावाससजाJharkhandDumkaDumka NewsDumka PolicePetrolLife ImprisonmentPunishment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





