भारत

2019 में झगड़े के बाद युवती की गला रेतकर हत्या, दोषी युवक को आजीवन कारावास

jantaserishta.com
28 March 2024 5:00 PM IST
2019 में झगड़े के बाद युवती की गला रेतकर हत्या, दोषी युवक को आजीवन कारावास
x
जानें पूरा मामला.
रांची: रांची जिले के अपर न्यायायुक्त की अदालत ने युवती की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना 2019 की है। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में पवन गोप नामक शख्स ने प्रियंका कुमारी नामक युवती से किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद चाकू से उसका गला रेत डाला था। गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।
बाद में पता चला कि पवन गोप और प्रियंका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। ओरमांझी थाने की पुलिस ने पवन गोप को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तफ्तीश और उससे हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चार्जशीट फाइल की। अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 13 गवाहों के बयान दर्ज किए गए, जबकि बचाव पक्ष से तीन लोगों ने गवाही दी। अदालत ने सबूतों और गवाहों के आधार पर पवन गोप को नृशंस हत्या का दोषी माना। उम्रकैद के साथ-साथ अदालत ने उसपर 75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story