भारत

हत्या के मामले में बड़ा फैसला, 25 लोगों को आजीवन कारावास

jantaserishta.com
21 May 2023 1:07 PM IST
हत्या के मामले में बड़ा फैसला, 25 लोगों को आजीवन कारावास
x

DEMO PIC 

जानें पूरा केस.
जांजगीर चांपा (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की अदालत ने पुरानी रंजिश को लेकर हुई एक पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में तीन महिलाओं सहित 25 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला जून 2020 का है जब चुनावी रंजिश के चलते राम गोपाल साहू और उसके साथियों ने पूर्व सरपंच तेरस राम यादव पर हमला बोल दिया था। इसमें यादव गंभीर रूप से घायल हुआ था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में यादव के भाई होली लाल ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था और पुलिस ने 25 लोगों को आरोपी बनाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
मिली जानकारी के अनुसार द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी तिवारी की अदालत ने इस मामले की सुनवाई की और तीन महिलाओं सहित 25 लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यादव का परिवार इस फैसले से खुश है और उसने कहा है कि उन्हें न्याय मिला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story