
x
दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली एनसीआर इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान कुछ जगहों पर 2 डिग्री रहा। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री भी रहा । लगातार बढ़ रही शीतलहर और ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण ठंड के प्रकोप की वजह से सड़कों पर भीड़ भाड़ भी कम दिखाई दे रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव आदि का सहारा ले रहे हैं। कहीं घने कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट चल रही हैं, तो कुछ फ्लाइट्स के टाइमिंग पर भी इसका असर पड़ा है। गौरतलब है कि जनवरी के पहले हफ्ते से ही ठंड का प्रकोप लगातार बड़ा ही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कल से रात के समय में ठंड का और शीतलहर का प्रभाव कम देखने को मिलेगा। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम पारा 4 डिग्री से बढ़ोतरी की ओर देखा जाएगा, जिसके मुताबिक लोगों को शीतलहर और ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
फिर 10 जनवरी के आसपास बड़ी ठंड को देखा जा सकता है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। हेल्थ एक्सपोर्ट ने बुजुर्गो और बच्चों को भीषड़ ठंड से बचने की सलाह दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





