भारत

दांव पर लगाई जान! पानी लेने गए बुजुर्ग दलदल में फंसे, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
9 Oct 2022 10:32 AM IST
दांव पर लगाई जान! पानी लेने गए बुजुर्ग दलदल में फंसे, सामने आया वीडियो
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा रहा है कि एक बुजुर्ग स्टील के घड़े के साथ नदी किनारे दलदल में फंसा हुआ है और मौजूद पुलिस बल और ग्रामीण एक डंडा के सहारे उसको निकालने का प्रयास कर रहे हैं. यह वायरल वीडियो जिले में मौदहा विकासखंड के छानी गऊ घट का है.
दरअसल, बारिश के समय पेयजल की समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि बरसात के दौरान नदी में बाढ़ के साथ दूर-दूर तक दलदल जमा हो जाता है, फिर भी प्यास बुझाने के लिए लोग अपनी जान पर खेलकर नदी से पेयजल लाने का प्रयास करते हैं. इसी जोखिम भरे काम को करते हुए छानी गऊघाट के रहने वाले बुजुर्ग छोटेलाल और चेहनू केन नदी के दलदल में इस कदर फंस गए कि उनको जान बचाने के लाले पड़ गए.
गनीमत यह रही कि नवरात्र विसर्जन को देखते हुए मौके पर प्रशासनिक अधिकारीगण और कई ग्रामीण मौजूद थे. दो ग्रामीणों को दलदल में लगातार धंसते देख अधिकारियों और ग्रामीणों के हाथ पांव फूलने लगे और वहां मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित सिंह ,सुधीर सिंह, संतोष तिवारी एवम रंगबहादुर सहित की मदद से किसी तरह दोनों ग्रामीणों को बाहर निकाला गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story