भारत
स्टंटबाजी के चक्कर में दांव पर जिंदगी, Reel का जानलेवा नशा!
jantaserishta.com
11 July 2025 5:01 PM IST

x
लोग भड़के.
सहरसा: सोशल मीडिया पर फेसम होने और पैसे कमाने की लालच में रील्स की शौकीन युवा पीढ़ी खतरनाक खेल खेल रही है। कई बार जान जाने की खबरें भी आ चुकी हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा का है जहां शहर के हवाई अड्डा रनवे पर शुक्रवार की सुबह स्टंट करने और रील्स बनाने के दौरान चार युवक घायल हो गए जिनमें से एक की हालत नाजुक है। स्टंट करते तेज रफ्तार स्कार्पियो रनवे पर पलट गई। घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। हवाई अड्डा पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।
इस घटना में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। मामले की जानकारी मिलने पर यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कार्पियो सवार चार युवक हवाई अड्डा के रनवे पर स्टंट का रील बना रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी मार गई। गाड़ी पर सवाल चारों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक युवक के गंभीर होने की बात कही जा रही है।
हवाई अड्डा पर योग और मार्निग वाक कर रहे लोगों ने बताया कि एक बड़ा हादसा टला गया। लोगों ने आक्रोशित होकर बताया कि हर रोज रील्स बनाने और स्टंट करने युवक पहुंचते हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। अक्सर दुर्घटना होते रहती है। लोगों ने कहा है कि अब रील्स बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।
इससे पहले रील्स बनाने के चक्कर में कई लोगों की जान जा चुकी है। सस्ती लोकप्रियता और चकाचौंध में युवा खतरनाक स्टंट करते हैं। कई लोग तो अपनी अश्लील क्लिप बनाते हैं और खुद वायरल भी कर देते हैं। कई बार सार्वजनिक स्थानों पर रील्स बनाने वाले भीड़ के हाथों पिट भी जाते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





