भारत
केंद्र सरकार का एक्शन, दवा की गुणवत्ता को लेकर 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित
jantaserishta.com
29 March 2023 10:48 AM IST

x
विशेष अभियान जारी रहेगा।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्र सरकार ने खराब गुणवत्ता वाली दवाओं को लेकर देश की 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। एक शीर्ष आधिकारिक सूत्र ने मंगलवार को कहा कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 76 कंपनियों का निरीक्षण किया था और 18 के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं, जबकि 26 को दवाओं की खराब गुणवत्ता के कारण कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
केंद्र ने तीन फार्मा कंपनियों के उत्पाद की अनुमति भी रद्द कर दी है। केंद्र और राज्यों के संयुक्त अभियान में 20 राज्यों में फार्मा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक सूत्र ने कहा कि 'नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी' दवा के उत्पादन को रोकने और देशभर में दवा के अच्छे विनिर्माण अभ्यास (जीएमपी) सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया था।
सूत्र ने कहा कि डीसीजीआई की कार्रवाई पिछले 15 दिनों से आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में की गई।
सूत्र ने कहा कि देश में घटिया दवाओं के उत्पादन को रोकने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।
Tagsकेंद्र सरकारकेंद्रदवा की गुणवत्ताफार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबितलाइसेंस निलंबितCentral GovernmentCenterQuality of medicineLicenses of Pharma companies suspendedLicenses suspended
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





