भारत

हेलमेट नहीं पहनने पर लाइसेंस निरस्त की होगी कार्रवाई, एक्शन में RTO

Nilmani Pal
29 April 2026 6:47 AM IST
हेलमेट नहीं पहनने पर लाइसेंस निरस्त की होगी कार्रवाई, एक्शन में RTO
x
ब्रेकिंग

यूपी। बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले सावधान हो जाएं। बार-बार ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना केवल आर्थिक दंड (जुर्माना) तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऐसे चालकों को सड़क पर वाहन चलाने के अधिकार से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

परिवहन विभाग (RTO) ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना हेलमेट बेधड़क होकर बाइक या कोई भी दोपहिया वाहन चलाना अब बहुत भारी पड़ने वाला है। अब ऐसे वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जाएंगे। इसकी शु्रुआत भी हो गई है। निलंबन अवधि में यदि वाहन चलाते मिलेंगे तो ड्राइविंग लाइसेंस को रद करने की सिफारिश की जाएगी।

यह पहली बार है जब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ के आरटीओ कार्यालय के अनुसार पिछले तीन महीनों में पांच या पांच बार से अधिक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 124 वाहन चालकों के डीएल निलंबित किए गए हैं। इसमें बिना हेलमेट के 86, नशे में ड्राइविंग के 18 व खतरनाक ड्राइविंग पर 20 वाहन चालकों के डीएल निलंबित किए गए हैं। तीन माह के लिए निलंबित लाइसेंस के दौरान यदि चालक वाहन चलाते हुए पाया गया तो उसके लाइसेंस को रद करने की सिफारिश की जाएगी।

आरटीओ कार्यालय के अनुसार बार-बार नियम तोड़ने वाले 570 वाहनों का चालान करने के साथ ही नोटिस भी भेजा गया है। इनमें 250 मामले सिर्फ बिना हेलमेट के हैं जिन्होंने चालान भी जमा नहीं किया है। ये चालान इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत चौराहों पर लगे कैमरों से ट्रैफिक पुलिस ने किए हैं।

Next Story