भारत

LIC एजेंट ने ग्राहकों का पैसा हजम करने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, पुलिस ने फेरा पानी

jantaserishta.com
11 Nov 2020 10:38 AM IST
LIC एजेंट ने ग्राहकों का पैसा हजम करने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, पुलिस ने फेरा पानी
x

ग्राहकों का पैसा हजम करने के लिए एक एलआईसी एजेंट ने खुद के अपहरण की ही साजिश रच ली. पुलिस ने जब मौजूदा नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो उसका झूठ सामने आ गया. यह मामला यूपी के संत कबीर नगर का है.

एलआईसी एजेंट राघवेंद्र यादव यूपी के संत कबीर नगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के डांडियाकला गांव का रहने वाला है. बीते 7 नवंबर को उसके परिजनों ने पुलिस में अपहरण की सूचना दी. तलाश के बाद वो मिल गया. पूछताछ में उसने बताया कि पिछले लंबे समय से वह एलआईसी का कार्य कर रहा है.

विगत कुछ दिनों से उसने ग्राहकों का पैसा एलआईसी में न जमा कर अपने पास ही रखा हुआ था जिसकी सूचना ग्राहकों को लगी कि एलआईसी कार्यालय में उनका पैसा नहीं जमा हुआ है. वे राघवेंद्र यादव के पास बार-बार वह कॉल किया करते थे जिससे उसने एक साजिश के तहत एलआईसी कस्टमरों का पैसा हजम करने की साजिश रची जो अपने ही अपहरण की थी.

राघवेंद्र यादव ने एक नया सिम लेकर अपने ससुर शंभू नाथ यादव को अपनी झूठी कहानी सुनाई और कहा कि मुझे बोलेरो से चार आदमी फरीदाबाद से अपहरण कर बिहार के सिवान जिले में किसी अनजान जगह में ले गए हैं और मुझे बंधक बना लिया है. मैं बहुत हैरान परेशान हूं, सूचना मेरे घर वालों को दे दी जाए.

पुलिस ने मौजूदा नंबर का जब सर्विलांस किया तो नंबर चिलुआताल गोरखपुर बता रहा था. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते ही पूरे मामले का खुलासा कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story