भारत

थाने में लाइब्रेरी की शुरुआत, रंग लाई एसएचओ की मुहिम, गरीब बच्चों में खुशी का माहौल, जाने खासियत

jantaserishta.com
2 March 2021 9:08 AM IST
थाने में लाइब्रेरी की शुरुआत, रंग लाई एसएचओ की मुहिम, गरीब बच्चों में खुशी का माहौल, जाने खासियत
x
गरीब बच्चे आकर पढ़ाई करते हैं...

दिल्ली के आरकेपुरम थाने में एसएचओ राजेश कुमार ने थाने में एक लाइब्रेरी की शुरुआत की है, जहां गरीब बच्चे आकर पढ़ाई करते हैं. ये मुहिम बेहद रंग लाई और आरके पुरम के आसपास गरीब इलाकों से बच्चे थाने की इस लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आते हैं. गरीब बच्चे थाने की लाइब्रेरी में अपनी पसंद की किताब पढ़ते हैं. किताब पढ़ने या कुछ समझाने में पुलिस अफसर भी बच्चों की मदद करते हैं.

एसएचओ राजेश कुमार का कहना है कि इसका मकसद पुलिस और पब्लिक के बीच एक सकारात्मक संबंध बनाने में मदद करना है. उन्होंने बताया कि युवाओं को सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में शामिल करना, बिना किसी भय या संकोच के अधिक से अधिक बेहतर जानकारी प्राप्त करने के लिए पुलिस और थाने से संपर्क करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना इसका मकसद है.
लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ीं 2300 पुस्तकें
राजेश कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी के जरिये रचनात्मक गतिविधियों में जनता को शामिल करना, प्रतिस्पर्धी माहौल में पढ़ाई के लिए जगह उपलब्ध कराना, युवाओं को करियर काउंसलिंग मुहैया कराना, छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश परीक्षाओं में भाग लेने के लिए तैयारी करने में मदद की जाती है.
लाइब्रेरी में इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध
बता दें कि दिल्ली पुलिस की इस पब्लिक लाइब्रेरी में कुल 100 छात्र बैठकर पढ़ सकते हैं. यहां प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ीं 2300 पुस्तकें, 1900 से अधिक पुरानी पत्रिकाएं उपलब्ध हैं. लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरा, स्मार्ट क्लास, 10-15 प्रकार के समाचार पत्र, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 14 प्रकार की मैगजीन, कंप्यूटर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है. बच्चों की काउंसिलिंग का इंतजाम भी किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story