भारत

एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्रियों ने दी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

jantaserishta.com
2 April 2026 11:11 AM IST
एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्रियों ने दी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
x
नई दिल्ली: देश में गुरुवार को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आप सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। अपरिमित बल, बुद्धि, ज्ञान और संयम के पर्याय पवनसुत हनुमान जी की कृपा आप सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लाए, ऐसी प्रार्थना करता हूं।"
केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "गुना का पावन टेकरी सरकार सदियों से आस्था, भक्ति और शक्ति का केंद्र रहा है। ये पावन धाम हर भक्त के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि लाता है। हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर टेकरी सरकार के श्री चरणों में नमन करते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और अटूट विश्वास की मंगलकामना करता हूं। जय बजरंगबली!"
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "समस्त देशवासियों को प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। महावीर बजरंगबली की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और प्रगति का संचार हो, यही प्रार्थना है।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।। श्री हनुमान प्राकट्योत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पवन पुत्र बजरंगबली आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, संपन्नता का आलोक प्रकाशित हो, यही प्रार्थना है।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहाँ विश्राम। प्रभु श्री राम के परम उपासक एवं संकट हरने वाले हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। पवनसुत हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में शक्ति, सद्बुद्धि, आरोग्य एवं सफलता का संचार हो, यही प्रार्थना है। श्री हनुमते नमः।"
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥ पवनपुत्र, संकटमोचन, अतुलित बल और अटूट भक्ति के प्रतीक भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।"
उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी हम सभी के जीवन में साहस, शक्ति, सेवा और समर्पण का भाव जागृत करें तथा हर संकट से रक्षा करें। उनकी कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का संचार हो, यही कामना है। जय श्रीराम!
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story