भारत

एलजी ने भारतीय सेना के खिलाफ ट्वीट के लिए शेहला राशिद के खिलाफ मुकदमे की दी मंजूरी

jantaserishta.com
10 Jan 2023 12:49 PM IST
एलजी ने भारतीय सेना के खिलाफ ट्वीट के लिए शेहला राशिद के खिलाफ मुकदमे की दी मंजूरी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने भारतीय सेना के खिलाफ ट्वीट करने के लिए जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष और एआईएसए के सदस्य शेहला राशिद शोरा के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। एलजी कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि ट्वीट का उद्देश्य विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बिगाड़ना है। कश्मीर निवासी शेहला राशिद ने भारतीय सेना के बारे में निम्नलिखित दो ट्वीट किए।
सशस्त्र बल रात में घरों में घुस रहे हैं, लड़कों को उठा रहे हैं, घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं, जानबूझकर फर्श पर राशन गिरा रहे हैं, चावल के साथ तेल मिला रहे हैं, आदि।
शोपियां में 4 लोगों को आर्मी कैंप में बुलाया गया और 'पूछताछ' (यातना) की गई। उनके पास एक माइक रखा गया, ताकि पूरा इलाका उनकी चीखें सुन सुने और आतंकित हो। इससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।
हालांकि भारतीय सेना ने शेहला राशिद के आरोपों को खारिज करते हुए इसे निराधार बताया। भारतीय सेना ने कहा था, 'इस तरह की असत्यापित और फर्जी खबरें शत्रुतापूर्ण तत्वों और संगठनों द्वारा लोगों को भड़काने के लिए फैलाई जाती हैं।' अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव ने शेहला राशिद के उपरोक्त ट्वीट के संबंध में शिकायत की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story