भारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र, दिल्ली के उपराज्यपाल ने कही ये बात

jantaserishta.com
7 Sept 2022 3:56 PM IST
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र, दिल्ली के उपराज्यपाल ने कही ये बात
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि 2 साल से लंबित शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित एमसीडी की 383.74 करोड़ रुपए की राशि जारी की जाए।
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पत्र में लिखा है कि विधानसभा द्वारा पहले ही पारित इस राशि को बिना किसी वजह रोके जाने से दिल्ली में प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
बता दें कि दिल्ली का उपराज्यपाल बनने के बाद से ही विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली की आप सरकार के बीच तकरार बना हुआ है। इस बीच उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की तरफ से पत्र लिखकर दो साल से लंबित शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित एमसीडी की 383.74 करोड़ रुपये की राशि जारी करने को कहा है। इस पर अभी आप की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story