भारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी, अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने कही ये बातें

jantaserishta.com
8 Oct 2022 1:22 PM IST
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी, अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने कही ये बातें
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर नाराजगी जाहिर की है। अपने खिलाफ इस्तेमाल किए जा रहे शब्दों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए एलजी ने कहा है कि केजरीवाल और उनके मंत्री मर्यादा लांघ रहे हैं। 6 पेज के लेटर में एलजी ने कहा है कि मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी ना सिर्फ मर्यादा की सीमाएं लांघ रहे हैं, बल्कि संवैधानिक कर्तव्यों और शासन की जिम्मेदारियों से पीछे भाग रहे हैं।
एलजी ने आप सरकार को विज्ञापन के सहारे चलने वाली सरकार बताते हुए कहा कि वह कमियों को उजागर करते हैं तो उनके खिलाफ झूठे और व्यक्तिगत आरोप लगाए जाते हैं। एलजी ने लिखा, ''विज्ञापनों और भाषणों के बल पर चल रही आपकी शासन व्यवस्था जनहित के मौलिक कार्यों से पूरी तरह विमुख होती दिख रही है। अफसोस की बात यह है कि इन कमियों से अवगत कराते हुए इनके निवारण का अनुरोध किया तो आपने और आपके सहयोगियों ने उन विषयों पर जवाब न देकर न सिर्फ लोगों को गुमराह किया, बल्कि आदतन तथ्यहीन और व्यक्तिगत आक्षेप लगाए।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story