भारत

हो जाए सतर्क: अब कोरोना महामारी से लड़ने वाली चीजों का इस्तेमाल कर रहे है चोर, सामने आया ये चौंका देने वाला मामला

jantaserishta.com
2 Feb 2021 1:42 PM IST
हो जाए सतर्क: अब कोरोना महामारी से लड़ने वाली चीजों का इस्तेमाल कर रहे है चोर, सामने आया ये चौंका देने वाला मामला
x

DEMO PIC 

राजधानी में एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है. आलम ये है कि चोर अब कोरोना महामारी से लड़ने वाली चीजों का इस्तेमाल ही चोरी के लिए करने लग गए हैं. लखनऊ में हुई ये घटना इस बात का सबूत भी है. यहां दो चोरों ने एक महिला की आंखों में सैनिटाइजर डालकर उसके सोने के कंगन चुराए हैं. ये घटना रविवार को हुई. चोरों ने महिला के घर की घंटी बजाई, उस वक्त महिला घर में अकेली थी. पीड़ित महिला का नाम वैशाली कपूर है और उसकी उम्र 39 वर्ष है.

वैशाली ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि जब उसने गेट खोला तो दो लोग खड़े थे. चोरों ने वैशाली से कहा कि वो उसके पति अमित का पार्सेल देने आए हैं. वैशाली उनकी मंशा नहीं समझ पाई और पार्सेल लेने के लिए आगे बढ़ी. पर तभी चोरों ने उससे कोरोना के चलते पहले अपने हाथ सैनिटाइज करने को कहे. उन्होंने वैशाली को सैनिटाइजर देने के लिए बोतल तो निकाली लेकिन उसके हाथ की बजाए उसके चेहरे पर स्प्रे कर दिया. जिस वजह से वैशाली को आंखों पर तेज जलन हुई और वो कुछ देर के लिए अपना होश भी खो बैठी.
जब उसे होश आया तो उसने पाया कि उसके हाथों में जो सोने के कंगन थे वो गायब थे. गनीमत की बात ये है कि इस हादसे में वैशाली को गंभीर चोट नहीं आई. जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त उसका पति अमित अपनी दुकान पर था और उसका 12 साल का बेटा बाहर खेलने गया था. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी की मदद से चोरों को पकड़ने की कोशिश भी की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story