भारत

कहीं विजय चूक न जाएं सरकार बनाने से, दूसरी बार गवर्नर ने लौटाया

Nilmani Pal
7 May 2026 1:53 PM IST
कहीं विजय चूक न जाएं सरकार बनाने से, दूसरी बार गवर्नर ने लौटाया
x

तमिलनाडु. तमिलनाडु की सियासत इस वक्त जोड़-तोड़ और समर्थन के दौर से गुजर रही है. सबसे बड़ा वोट बैंक जुटाने वाला थलपति विजय बहुमत से चंद कदम दूर रह गए हैं और यही दूरी उन्हें सत्ता पर काबिज होने के लिए भारी पड़ रही है. TVK प्रमुख थलपति विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन राज्यपाल ने उनसे 118 विधायकों के समर्थन के हस्ताक्षर लाने को कहा.

इसे लेकर विजय ने कहा कि राज्यपाल की ओर से अभी भी ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है. असल में विजय पहले भी राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं. तब भी बहुमत न होने से विजय को गवर्नर ने लौटा दिया था. विजय ने जब दोबारा मुलाकात की, तो गवर्नर ने फिर से वही बात दोहराई है कि पहले 118 हस्ताक्षरों लेकर आइए. अभी भी हस्ताक्षरों की कमी है. आप साबित कीजिए कि टीवीके के पास स्पष्ट बहुमत है तभी शपथ ग्रहण हो सकेगा. सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल का रुख है कि सरकार बनने के बाद कोई अस्थिरता न हो. इसलिए शपथ से पहले स्थायी बहुमत का भरोसा जरूरी है.

इस बीच सामने आया है कि AIADMK नेता पलानीसामी (EPS) ने भी राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. वहीं, DMK खेमे से खबर है कि VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने सीएम (निवर्तमान) एमके स्टालिन से उनके आवास पर मुलाकात की है. VCK जल्द ही TVK के साथ गठबंधन पर अपना अंतिम फैसला घोषित कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, DMK ने संकेत दिया है कि अगर VCK TVK के साथ जाना चाहती है तो पार्टी उसे रोकने की कोशिश नहीं करेगी.

दूसरी ओर, CPI की तमिलनाडु इकाई ने राज्यपाल के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा है कि संविधान के मुताबिक सबसे बड़ी पार्टी को विधानसभा के फ्लोर पर बहुमत साबित करने का अवसर मिलना चाहिए. CPI ने कहा कि TVK को शपथ से पहले बहुमत साबित करने के लिए मजबूर करना उचित नहीं है.

Next Story