
x
गांव के बाहर खेत में यह कुआं खुला हुआ है।
बिजनौर: बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में 8 घंटे से अधिक समय तक कुएं में फंसे तेंदुए को सोमवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
जिला वन अधिकारी (डीएफओ) अरुण कुमार ने बताया कि बिजनौर वन विभाग के दल ने यह सफल बचाव अभियान चलाया। तेंदुआ एक नर है, जिसकी उम्र करीब दो साल है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे धामपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव के लोगों ने गांव के बाहर एक पानी से भरे कुएं में तेंदुआ दिखने की जानकारी वन विभाग को दी थी। गांव के बाहर खेत में यह कुआं खुला हुआ है। संभव है कि रात के अंधेरे में तेंदुआ अचानक कुएं में गिर गया हो। सोमवार सुबह बचाव दल ने ट्रेंकुलाइजर गन के माध्यम से दूसरे प्रयास में तेंदुए को बेहोश कर दिया। इसके बाद बाद में कुएं में उतरे दल ने तेंदुए को बाहर निकाला। वन अधिकारी ने कहा कि तेंदुए का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद तेंदुए को सुरक्षित जगह जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





