भारत

पाइप में फंसा तेंदुआ, 3 घंटे तक वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

jantaserishta.com
22 May 2023 11:53 AM IST
पाइप में फंसा तेंदुआ, 3 घंटे तक वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के मोदीनगर में मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर स्थित चुड़ियाला गांव में 4 दिनों से घूम रहा तेंदुआ रविवार को 90 मीटर के पाइप में फंस गया। वन विभाग की टीम ने लगभग 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद पिंजरे में उसे कैद किया। तेंदुआ निमार्णाधीन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के पास पड़े 90 मीटर पाइप में घुस गया था। डर के चलते दो दिन से ग्रामीण खेत पर भी जाने से कतरा रहे थे। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद वन विभाग व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
गांव चुड़ियाला के ग्रामीणों ने रविवार दोपहर 2 बजे के आसपास वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मार्ग पर निमार्णाधीन एक्सप्रेस वे के पास पानी निकासी के लिए लगाए गए सीमेंट पाइप में तेंदुआ घुसा हुआ है। सूचना मिलते ही डीएफओ गाजियाबाद मनीष सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों की कई टीम मौके पर भेजी।
दोपहर तीन बजे के आसपास वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर गांव चुड़ियाला पहुंच गई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए योजना बनानी शुरू की। 90 मीटर लम्बे सीमेंट पाइप के एक सिरे को मिट्टी लगाकर बंद कर दिया गया, जबकि दूसरे सिरे में पिंजरा लगा दिया गया। तेंदुआ को बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए गए। 3 घंटे चालीस मिनट तक चले रेस्क्यू के बाद तेंदुआ पाइप से बाहर निकला और पिंजरे में जाकर फंस गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को अपने साथ ले गई। डीएफओ ने बताया कि इस अभियान में कोई हताहत नहीं हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story