भारत
ग्रामीणों के लिए तेंदुआ बना खिलौना, आप खुद देख लें VIDEO
jantaserishta.com
30 Aug 2023 10:09 AM IST

x
सेल्फी भी लेने से नहीं चूके।
देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक तेंदुआ ग्रामीणों के लिए खिलौना बन गया और वे उसके साथ पालतू जानवर जैसा व्यवहार करते रहे, सेल्फी भी लेने से नहीं चूके। मामले की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और तेंदुआ को अपने कब्जे में लिया।
मंगलवार शाम सोनकच्छ के पीपलरावा थाना क्षेत्र के इकलेर माताजी गांव की झाड़ियाें में ग्रामीणों को तेंदुआ नजर आया। पहले तो वे उसे देखकर घबरा गए, लेकिन तेंदुए को सुस्त हालत में पाया तो वे उसे तंग करने लगे। ग्रमीणों ने तेंदुए को गांव में घुमाया। सभी ने उसके साथ सेल्फी ली और उसे सहलाते रहे।गांव में तेंदुआ होने की जानकारी वन विभाग को मिली, तो वन अमला मौके पर पहुंचा और तेंदुए को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ बीमार है और इसी कारण से वह सुस्त है। उसका उपचार किया जा रहा है।
देवास में तेंदुआ सुस्त हुआ तो लोगों ने ले ली उसके साथ सेल्फी pic.twitter.com/1SQoaG6wsF
— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) August 30, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





