भारत

गांव में घुसे तेंदुए को 4 घंटे के ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया, 3 लोग घायल

jantaserishta.com
1 April 2024 3:02 PM IST
गांव में घुसे तेंदुए को 4 घंटे के ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया, 3 लोग घायल
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली के एक गांव में उस समय मुसीबत आन पड़ी, जब एक घर में तेंदुआ घुुस आया। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चार घंटे के ऑपरेशन के बाद आखिरकार तेंदुए को पकड़ लिया गया।
तीनों घायलों की पहचान जगतपुर गांव निवासी महेंद्र, आकाश और ⁠रामपाल के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने कहा कि सोमवार सुबह 6:14 बजे वजीराबाद पुलिस स्टेशन में जगतपुर गांव के एक घर में तेंदुए के घुसने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
डीसीपी ने कहा, ''स्थानीय पुलिस के साथ वन विभाग और अग्निशमन विभाग के सात लोग मौके पर मौजूद थे। तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया गया और फिर पकड़ लिया गया।'' दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, सुबह 6.18 बजे जगतपुर गांव की गली नंबर-3 में एक घर में तेंदुए के घुसने की सूचना मिली थी।
कॉल पर कार्रवाई करते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। गर्ग ने कहा, ''सुबह 8.25 बजे निवासियों की मदद से तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story