उत्तराखंड

अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का आतंक

Tara Tandi
12 Dec 2023 4:21 PM IST
अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का आतंक
x

अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। लाट, देवली, लोधिया, बरसीमा, चोमू, कलसीमा आदि गांवों में तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। लाट गांव निवासी शंकर सिंह लटवाल ने बताया कि रविवार दोपहर तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बना लिया। अब तक तेंदुआ क्षेत्र के आठ से अधिक पालतू जानवरों को मार चुका है। उन्होंने आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। रेंजर मोहन राम आर्या ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। संवाद

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story