भारत

तेंदुआ देखा गया...इलाके में हड़कंप, VIDEO

jantaserishta.com
3 Dec 2022 1:43 PM IST
तेंदुआ देखा गया...इलाके में हड़कंप, VIDEO
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मेरठ: मेरठ के ज्वाला नगर इलाके में शुक्रवार देर रात तेंदुआ घुस आया. जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला तो इलाके में दहशत का माहौल बन गया. लोग घरों के दरवाजे बंद करके अंदर कैद हो गए. तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है.
तेंदुए की इलाके में घूमते हुए कुछ तस्वीरें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई हैं. वन विभाग की टीम फिलहाल तेंदुए की लोकेशन वेरिफाई करने में लगी है. जैसे ही तेंदुए की लोकेशन का पता लगता है, उसका रेस्क्यू करके यहां से ले जाया जाएगा.
मेरठ के जिला वन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि सुबह 7:45 बजे के आसपास पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि रात को लगभग 2:30 बजे ज्वाला नगर इलाके में सीसीटीवी में एक तेंदुआ देखा गया है. वन विभाग की टीम तेंदुए को ढूंढने में लगी हुई है. उधर लोग डर के मारे घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. उन्हें डर है कि कहीं तेंदुआ उनपर हमला न कर दे.
बता दें कि यह मेरठ में तेंदुआ मिलने का पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार मेरठ सिटी और मेरठ कैंट में तेंदुआ आ चुका है. अभी हाल ही में एक सांभर भी मेरठ में देखा गया था, जिसको वन विभाग की टीम ने पकड़ा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story