भारत

आईआईटी कानपुर में देखा गया तेंदुआ

jantaserishta.com
27 Oct 2022 1:08 PM IST
आईआईटी कानपुर में देखा गया तेंदुआ
x

DEMO PIC 

कानपुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| आईआईटी-कानपुर के परिसर में तेंदुआ देखे जाने के बाद वहां के कर्मचारियों और छात्रों को सावधान कर दिया गया है। संस्थान के सुरक्षा गार्डो ने दावा किया है कि उन्होंने बुधवार को संस्थान की हवाई पट्टी के पास एक तेंदुआ देखा था।
इसके तुरंत बाद परिस में रहने वालों को सतर्क रहने के लिए कहा गया।
संस्थान प्रशासन ने मामले से वन विभाग को अवगत कराते हुए मदद मांगी है।
संस्थान के उप निदेशक प्रोफेसर एस. गणेश ने वहां रहने वालों के लिए लिखे पत्र में लिखा है कि कैंपस में एक तेंदुआ देखा गया है। इसके आईडब्ल्यूडी कार्यालय, हेलीकॉप्टर लैब और नए टाइप 3 क्षेत्र के आसपास छिपे होने का संदेह है। तेंदुए की आवाजाही पर नजर रखने के लिए संस्थान के सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
परिसर के निवासियों, विशेषकर बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
तेंदुए की आवाजाही पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story