भारत

तेंदुए ने महिला को गंभीर रूप से घायल किया, घसीटकर जंगल में ले जाने की कोशिश

jantaserishta.com
30 Aug 2023 7:55 AM IST
तेंदुए ने महिला को गंभीर रूप से घायल किया, घसीटकर जंगल में ले जाने की कोशिश
x
मचा हड़कंप.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार देर शाम को एक तेंदुए ने 40 वर्षीय महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे घसीटकर जंगल में ले जाने की कोशिश की। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। शोर सुनकर तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। महिला की गर्दन और सिर में गहरे घाव हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
महिला के पति प्रीतम सिंह ने कहा कि पत्‍नी जगीरो कौर घर के बाहर काम कर रही थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। यह बढ़ापुर क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर दूसरी घटना है। घटना मंगलवार देर शाम को बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र के भोगपुर गांव के बाहरी इलाके में हुई। वन अधिकारी ने कहा, ''हमने तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे लगाए हैं। इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है।''
बिजनौर जिले के बढ़ापुर क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर यह दूसरी घटना है। इससे पहले भोगपुर गांव में सोमवार देर शाम को घर के बाहर खेल रहे 13 साल के एक लड़के करन पर हमला कर उसकी जान ले ली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story