
x
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर जमाल गांव में नौ वर्षीय लड़के पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नैतिक के रूप में हुई।
नैतिकक गुरुवार देर शाम घर से 100 मीटर दूर दुकान से सामान खरीदने जा रहा था। तभी झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा और जंगल में घसीटकर ले जाने की कोशिश की। नैतिक ने शोर मचाया, इसके बाद ग्रामीण मौक पर पहुंचे और तेंदुए पर लाठियां बरसाईं। तेंदुआ गंभीर रूप से घायल लड़के को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों ने पहले उस क्षेत्र में जंगली जानवरों के आने की सूचना वन विभाग को दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तमाम घटनाक्रमों के बावजूद वन विभाग उनकी दुर्दशा से आंखें मूंद रहा है। कोई निवारक कदम नहीं उठाया जा रहा है। बता दें, कि शाहपुर जमाल गांव में तेंदुए के हमले में दूसरी मौत है। इससे पहले 27 अगस्त को 65 वर्षीय महिला गोमती देवी की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। वन विभाग ने अभी तक घटना के संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





