भारत
तेंदुए ने 14 साल की नाबालिग को मार डाला, इलाके में फैली दहशत
jantaserishta.com
18 Feb 2023 2:58 PM IST

x
DEMO PIC
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना थाना अंतर्गत किरतपुर गांव में 14 साल की लड़की अदिति को तेंदुए ने मार डाला। घटना शुक्रवार देर शाम की है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। हमले के समय अदिति अपनी मां कुसुम के साथ थी। वह दोनों साथ गांव से बाहर कुछ दूरी पर स्थित शिव मंदिर जा रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचा तेंदुआ उनकी बेटी को घसीटते हुए पास के गन्ने के खेत में ले जाने लगा। उन्होंने कहा, जैसे ही हम मदद के लिए चिल्लाए, मंदिर में मौजूद अन्य लोग लोग दौड़े और कुछ मीटर तक तेंदुए का पीछा किया। तेंदुआ लड़की को छोड़कर भाग गया। अदिति को तुरंत नगीना सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिजनौर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। अदिति को गर्दन और पीठ में चोटें आई थीं।
दहशत में आए लोगों ने वन अधिकारियों से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है।
वन अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि हमने तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे लगाए हैं। इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है।
डीएफओ ने कहा कि, पीड़ित परिवार को मुआवजा स्थानीय वन अधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद दिया जाएगा।
Tagsबिजनौरबिजनौर न्यूज़बिजनौर पुलिसतेंदुआतेंदुआ हमलाBijnorBijnor NewsBijnor PoliceLeopardLeopard attack
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





