Top News

तेंदुए ने 10 साल के लड़के को मार डाला…दुखद खबर सुनकर दादा ने तोड़ा दम

jantaserishta.com
13 Dec 2023 12:00 PM IST
तेंदुए ने 10 साल के लड़के को मार डाला…दुखद खबर सुनकर दादा ने तोड़ा दम
x

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में तेंदुए के हमले से सोमवार को 10 साल के समीर अंसारी की मौत हो गई थी. पोते की मौत का सदमा उसके दादा बर्दाश्त नहीं कर पाए, जिस कारण मंगलवार को उनकी भी मौत हो गई. मामला हरैया थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का है. वन अधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि समीर नाम का यह बच्चा सोमवार को बकरियां चराकर गांव लौट रहा था तभी एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे जंगल में ले गया.

इसके बाद उसका शव गांव के पास एक झाड़ी में मिला. उधर, बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसर गया. बच्चे के दादा मोर्रम अली तो पोते की मौत की खबर सुनकर इस कदर सदमे में चले गए कि मंगलवार को उनकी भी मौत हो गई. बता दें, तेंदुए के आतंक से पूरे इलाके में दहशत है.

तेंदुए के हमले में अब तक छह बच्चों की मौत हो चुकी है. जबकि, सात बच्चे घायल हो चुके हैं. तेंदुए के आतंक से निपटने के लिए वन विभाग के सारे प्रयास फेल हो रहे हैं. प्रभावित इलाकों में एक दर्जन से ज्यादा पिंजरे लगाए गए हैं लेकिन अभी तक तेंदुआ उन पिंजरो में कैद नहीं हो सका. इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा में भी तेंदुए की ट्रैपिंग का प्रयास किया जा रहा है. तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने के लिए शिकारियों की टीम भी लगाई गई है लेकिन अभी तक वन विभाग को कोई सफलता नहीं मिली है और तेंदुआ लगातार बच्चों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहा है. तेंदुए के आतंक से पूरा तराई का इलाका दहशतजदा है और अब धीरे-धीरे ग्रामीणों में आक्रोश भी पढ़ रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story