भारत
गांव में घुसकर तेंदुए मचा रहा उत्पात, हमले में 5 ग्रामीण घायल
Nil dhankar
1 April 2024 9:46 AM IST

x
वन विभाग पहुंची
दिल्ली। बुराड़ी के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस गया, जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक तेंदुए ने कई लोगों पर हमला भी किया और वो घायल हो गए. गांव में दहशत का माहौल हो जाने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और घटना के बारे में वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई.
बता दें कि गांव के लोगों ने तेंदुए को एक घर के अंदर कैद कर लिया गया और घायल हुए 4-5 लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया.
Next Story





