
x
DEMO PIC
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक तेंदुए ने 10 साल के बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे घसीट कर जंगल में ले जाने की कोशिश की। लेकिन बच्चे की चीख-पुकार से आसपास के ग्रामीण सतर्क हो गए और वे उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। शोर सुनकर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। लड़के की गर्दन और सिर में गहरे घाव हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ह,ै जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना नगीना थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव की है।
वन अधिकारी अरुण कुमार ने कहा, हमने तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे लगाए हैं। इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





