भारत

कर्नाटक में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया तेंदुआ, हुई मौत

jantaserishta.com
8 Feb 2023 11:34 AM IST
कर्नाटक में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया तेंदुआ, हुई मौत
x

DEMO PIC 

दावणगेरे, (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के दावणगेरे जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे में एक तेंदुए की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब तेंदुआ सड़क पार कर रहा था। घटना अनागोडू के पास हुई। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन से तेंदुआ टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दावणगेरे ग्रामीण पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोग तेंदुए से खतरे की शिकायत अधिकारियों से कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारा गया तेंदुआ अनागोडु के आसपास के रिहायशी इलाके में भटक गया था और लोगों को परेशान कर रहा था।
तेंदुए ने कुत्तों और मवेशियों को अपना निशाना बनाया था। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का दौरा किया और जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story