
x
बिजनौर: यूपी के बिजनौर जिले में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक मादा तेंदुए की मौत हो गई। बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र में तेंदुआ राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर शुक्रवार सुबह मृत पाया गया। वन अधिकारियों के मुताबिक, तेंदुआ एक मादा है, जिसकी उम्र तीन साल से चार साल के बीच है। बताया जा रहा है कि सड़क पार करने लके दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुआ की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला वन कार्यालय भेज दिया गया है।
वन अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की पहचान करने की कोशिश जारी है। एसडीओ ने बताया कि मादा तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार तेंदुआ पिछले 10 दिनों से इलाके में घूम रहा था, जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी। बता दें पिछले पांच महीनों में रेहड़ थाना क्षेत्र में तेंदुए ने हमला कर तीन बच्चों समेत चार लोगों को मौत घाट उतारा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





