भारत

डंपिंग यार्ड में मृत मिला तेंदुआ, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

jantaserishta.com
29 March 2023 12:33 PM GMT
डंपिंग यार्ड में मृत मिला तेंदुआ, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
x
मचा हड़कंप.
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के नलगोंडा जिले में बुधवार को एक तेंदुआ मृत पाया गया। स्थानीय लोगों ने चंदनपल्ली के पास एक डंपिंग यार्ड में तेंदुए का शव देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस की दी और पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। एक अधिकारी ने कहा कि डंपिंग यार्ड के एक कोने में झाड़ियों में तेंदुआ मृत पाया गया। वन अधिकारियों ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तेंदुए की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र के कुछ किसानों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले जंगली सुअरों को मारने के लिए रखा जहरीला भोजन खाने से तेंदुए की मौत हुई है। जहर मिले भोजन को खाने से करीब 20 जंगली सुअरों की मौत हो गई थी और आशंका है कि तेंदुए ने भी यही खाना खाया होगा।
चंदनपल्ली सहित कुछ इलाकों के निवासियों ने कुछ दिनों पहले क्षेत्र में एक तेंदुए के घूमने के बारे में अधिकारियों से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जानवर को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया गया। तेंदुए की करीब 10 दिन पहले मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
Next Story