
DEMO PIC
धार: मध्य प्रदेश में धार जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र बाग में एक तेंदुआ बीती रात को कुएं में गिर गया. सुबह जब गांव वालों ने तेंदुए को कुएं में तैरता देखा तो फौरन इसकी सूचना वन विभाग को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच कर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वन विभाग के एक कर्मचारी संतोष चौहान ने बताया कि तेंदुए को दोबारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सुबह करीब 7 बजे तेंदुए को रेस्क्यू किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





