भारत

गांव में घुसे तेंदुए ने 5 लोगों पर किया हमला, 8 घंटे बाद किया रेस्क्यू

Shantanu Roy
6 April 2023 11:13 AM GMT
गांव में घुसे तेंदुए ने 5 लोगों पर किया हमला, 8 घंटे बाद किया रेस्क्यू
x
देखें VIDEO...
बहराइच। बहराइच के पुरवा गांव में घर में घुसे तेंदुए को 8 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को टेंक्रुलाइज करके पकड़ा है। तेंदुआ का सुबह से ही गांव में दहशत का माहौल बना रहा। गांव में तेंदुआ के घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जहां तेंदुआ छिपा तो उस घर के चारों तरफ जाल बिछा दिया। साथ ही कई टीमें तेंदुए को पकड़ने में लगी थीं। आखिरकार दोपहर 1 बजे सफलता मिली।
बता दें कि सुबह 5 बजे के करीब तेंदुए ने गांव के 7 लोगों पर हमला किया। इसमें एक महिला गंभीर है। आस-पास के लोगों ने तेंदुए को घेरा तो वह एक घर में छिपकर बैठ गया था। बमुश्किल उस घर के लोग जान बचाकर बाहर भागे। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की 40 सदस्यीय टीम ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। रेस्क्यू के लिए दो पालतू हथिनी जयमाला और चंपाकली को भी बुलाया गया था। इस दौरान दुधवा नेशनल पार्क से डॉ. दयाशंकर और डॉ. दीपक भी उपस्थित रहे। रेंजर कतर्नियाघाट राम कुमार ने बताया, तेंदुए को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। टेंक्रुलाइज करके तेंदुए को पकड़ा गया है। वन विभाग के अधिकारी, पुलिस के जवान, STPF (स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फ़ोर्स) की टीम, WWF (वर्ल्ड वाइड फॉरेस्ट) की टीम और बाघ मित्र भी आए हुए थे। टीमें संयुक्त रूप से तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुटी रहीं। झोपड़ी के चारों तरफ जाल बिछाया गया था। इस समय तेंदुआ पूरी तरीके से सुरक्षित है।
मामला सुजौली थाना क्षेत्र का है। यहां कतर्नियाघाट रेंज के पुरवा गांव के किनारे कब्रिस्तान बना है। गांव की रहने वाली रीता देवी (35) सुबह 5 बजे कब्रिस्तान के पीछे से गुजर रही थीं। तेंदुआ झाड़ियों में पहले से ही छिपा था। रीता को देखते ही तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। रीता के चेहरे पर पंजे से खरोंच मार दिया। रीता के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। शुरुआत में लोगों को आता देख तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में संजय, लाल बहादुर, सहदेव, संतोष, मनोज और ऋषिपाल घायल हो गए। तेंदुए के अटैक की जानकारी मिलते ही गांव भर के लोग इकट्ठा होने लगे। इसी बीच, तेंदुआ गांव के लक्ष्मण के घर में घुस गया। यहां पर बाहर लगी चारपाई के नीचे जाकर बैठ गया। ग्रामीणों ने फौरन मामले की जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी। घायलों को इलाज के लिए मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
Tagsतेंदुए का आतकंतेंदुए ने काटातेंदुए ने किया हमला8 घंटे तक रेस्क्यूरेस्क्यू अभियान सफलतेंदुआ हुआ रेस्क्यूLeopard terrorleopard biteleopard attackrescue for 8 hoursrescue operation successfulleopard rescueउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story