
x
तेंदुआ को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले अमानगढ़ रेंज के शेरकोट में रिहायशी इलाके में तेंदुआ के पहुंच जाने से दहशत फैल गया। शेरकोट के मोहल्ला हकीमान निवासी छूनू मियां के घर में तेंदुआ घुस गया, जिससे मोहल्ले में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। बाद में वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।
बिजनौर डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ), अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि जंगल से निकलकर एक तेंदुआ शुक्रवार की रात शेरकोट के मोहल्ला हकीमान पहुंचकर शिकार की तलाश में एक घर में प्रवेश कर गया। इसे देखकर मोहल्ले के लोग शोर मचाने लगे और दहशत में मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम शेरकोट के हकीमान में पहुंची और तीन-चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुआ को बेहोश किया गया और फिर उसे रेस्क्यू कर लिया गया। डीएफओ ने कहा कि कई बार तेंदुए जैसे जंगली जानवरों को भोजन और आश्रय की तलाश में मानव बस्तियों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
यही स्थिति अक्सर मानव-तेंदुए के संघर्ष की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ को फिर से जंगल में छोड दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि शिकार की तलाश में तेंदुआ गांव में पहुंच गया होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





