भारत

तेंदुए ने घर में घुसकर भाई को घायल, तनाव के चलते बुजुर्ग ने मौत को लगाया गले, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
19 July 2021 4:13 PM IST
तेंदुए ने घर में घुसकर भाई को घायल, तनाव के चलते बुजुर्ग ने मौत को लगाया गले, जानिए पूरा मामला
x
दोपहर जिस घर में तेंदुए ने घुसकर कोहराम मचाया था और घर के अंदर 2 लोगों को घायल कर दिया था.

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार दोपहर जिस घर में तेंदुए ने घुसकर कोहराम मचाया था और घर के अंदर 2 लोगों को घायल कर दिया था. उसी घर में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति ने आज तेंदुए के घर में घुसने और भाई को घायल कर देने के तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का शव अपने घर से कुछ दूर पर एक पेड़ से लटका पाया गया.

मृतक तड़के सुबह अपने घर से निकला था और कुछ दूर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घर वालों ने पुलिस को घर में तेंदुए के घुसने और भाई को घायल कर देने के डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
दरअसल, सांडी थाना इलाके के ईदगाह के पास आज आम के पेड़ से जब लोगों ने एक लटकता शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान कस्बे के शिवकुमार बाजपेई के रूप में हुई. शिव कुमार बाजपेई के घर में रविवार को एक तेंदुए ने घुसकर दहशत मचाई थी. तेंदुए के हमले में उनके भाई सुनील बाजपेई गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
तेंदुए के घर में घुसने और भाई के गंभीर रूप से घायल होने के बाद से शिव कुमार बाजपेई काफी परेशान और तनाव में था. घरवालों के मुताबिक, घर में तेंदुए के घुसने और भाई के हमले में घायल होने की वजह से शिवकुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस शिव कुमार बाजपेई के घर में तेंदुए के घुसने और भाई को घायल कर देने की वजह से डिप्रेशन में आकर सुसाइड करने के मामले को लेकर घर वालों की शिकायत पर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story