भारत

घर में घुसा तेंदुआ, हमले में 3 लोग घायल, देखें डरावना मंजर!

jantaserishta.com
1 April 2024 11:10 AM IST
घर में घुसा तेंदुआ, हमले में 3 लोग घायल, देखें डरावना मंजर!
x
उमड़ी भीड़.
नई दिल्ली: दिल्ली के एक गांव में सोमवार को एक घर में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए के हमले में 3 लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने दी। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, सुबह 6.18 बजे जगतपुरा गांव की गली नंबर-3 में एक घर में तेंदुए के घुसने की सूचना मिली।
कॉल पर कार्रवाई करते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। गर्ग ने कहा, ''सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर, निवासियों की मदद से तेंदुए को घेर लिया गया। वह एक कमरे में था। इस दौरान तेंदुए के हमले में 3 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।'' घायलों की पहचान जगतपुर गांव निवासी महेंद्र, आकाश और ⁠रामपाल के रूप में हुई है। इस बीच, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और वन विभाग की एक टीम भी मौके पर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story