भारत

पॉश इलाके में घुसा तेंदुआ, मची अफरा-तफरी

Shantanu Roy
24 Feb 2024 2:09 PM GMT
पॉश इलाके में घुसा तेंदुआ, मची अफरा-तफरी
x
देखें वीडियो
अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक तेंदुआ लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर उनके ऊपर हमला कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेंदुए के हमले में 3 लोग घायल हो गए हैं। वीडियो में तेंदुआ एक के बाद एक लोगों को अपनी चपेट में लेता हुआ दिख रहा है और लोग उससे डरकर तेजी से सुरक्षित स्थानों की तरफ भाग रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी तेंदुओं द्वारा लोगों पर हमले की खबरें अक्सर सामने आती रही हैं, लेकिन ऐसे वीडियो दुर्लभ ही रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना अहमदनगर जिले के केडगांव नाम की जगह पर हुई है। दोपहर 12 बजे केडगांव की अंबिकानगर कॉलोनी में अचानक कहीं से एक तेंदुआ आ गया और उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। तेंदुए के हमले में कम से कम 3 लोग घायल हुए हैं। इसके हमले के चलते इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने तेंदुए की मौजूदगी के बारे में वन विभाग को सूचित कर दिया था, जिसके बाद से उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। राहत की बात यह रही कि तेंदुए के हमले में किसी शख्स की जान नहीं गई।



Next Story