भारत

ट्रक की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

jantaserishta.com
26 Dec 2022 4:19 PM IST
ट्रक की चपेट में आने से तेंदुए की मौत
x

DEMO PIC 

शाहजहांपुर (उप्र) (आईएएनएस)| शाहजहांपुर के तिलहर इलाके में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक नर तेंदुए की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, नगरिया मोड़ के पास एक गन्ने के खेत के अंदर से तेंदुआ अचानक बाहर आया, जो ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से पहले ही गाड़ी के नीचे आ गया।
तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक चश्मदीद ने बताया कि तेंदुआ बुरी तरह जख्मी था और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
वन अधिकारी प्रखर गुप्ता ने कहा, तेंदुआ लगभग तीन साल का था, जो राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला हाजी गांव के पास एक भारी वाहन की चपेट में आ गया था। हम वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story